कोमाखान : अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

कोमाखान : अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोमाखान 14 जुलाई 2022 को पेट्रोलिंग के ग्राम बाघामुड़ा से नवागांव जाने वाले मोड़ के पास एक व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर एक सफेद प्लास्टिक जरकीन को लेकर दौड़ लगाकर भागने लगा जिसे शंका होने पर घेराबंदी कर पकड़े भागने का कारण पुछने पर अपने पास रखे हुये प्लास्टिक जरकीन में देशी महुआ शराब रखना बताया.

संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम हरिलाल टण्डन पिता दुर्गा टण्डन उम्र 52 वर्ष ग्राम मुड़ागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया संदेही के कब्जे में रखे एक सफेद प्लास्टिक जरकीन की तलाशी लेने पर जरकीन के अंदर 03 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें