बागबाहरा : गाली दिया है कहकर तीन लोगो ने की जमकर मारपीट  - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली दिया है कहकर तीन लोगो ने की जमकर मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं0 13 फुलवारीपारा गाली दिया है कहकर तीन लोगो ने की जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि हेमाली का काम करता है कक्षा सातवीं तक पढा लिखा है. 14 जुलाई 2022 के शाम करीबन 07/00 बजे पाकीनपारा में रूस्तम अपने अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था वह उधर से सब्जी लेकर अपने घर गया था 15 जुलाई 2022 के दोपहर करीब 01/10 बजे हेमाली काम कर खाना खाने के लिए घर जा रहा था कि पाकीनपारा के पास रूस्तम एवं विनोद मिले वे लोग शराब के नशे में थे उसे रूस्तम कल शाम को उसे क्यो गाली दिया कहकर बहस कर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा जिसे वह मना किया और वह कभी तुम्हे गाली गलौच नही दिया है बोला तो रूस्तम तुम ज्यादा बात करते हो कहकर हाथ झापड से मारपीट करने लगा उसका साथी विनोद भी उसे मां बहन की गाली गलौच कर मारपीट करने लगा जहां से वह अपने आप को छुडा कर अपने घर गया कुछ देर बाद करीबन 01/30 बजे पुन: रूस्तम तथा विनोद अपने एक अन्य साथी सुरेश साहू को साथ लेकर उसके घर के पास आ गये एवं उसे चिल्ला कर बाहर निकल कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे तथा उसके दरवाजे को पीटकर धक्का देने लगे वह दरवाजे के पास आया तो उसे खीच लिये एवं तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर मारो साले को कहकर हाथ मुक्का से मारने लगे जहां मोहल्ले के काफी महिलाएं एवं पुरूष इकट्ठा हो गये वे तीनों कोई चाकू नुमा वस्तु पकडे थे तथा तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे मोहल्ले के लोग कुमारी बाई संवरा, लता संवरा अन्य लोगों के साथ आकर बीच बचाव किये जिससे ये लोग उसे जान से मार देगें की धमकी देते वहां से भाग गये मारपीट से उसे माथे के दाहिने तरफ एवं दाहिने पैर के टकना में चोटे आयी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें