तुमगाँव : छोटा हाथी के ठोकर से सायकल सवार घायल
तुमगाँव थाना अंतर्गत साहू के दुकान के सामने छोटा हांथी के ठोकर से सायकल सवार घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विशाल ढीढी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भोरिंग में रहता है, एम ए प्रथम वर्ष की पढाई कर रहा है, 15 जुलाई 2022 को उसे फोन से सूचना मिला कि गांव के सुरेश साहू के किराना दुकान के सामने उसके चाचा रामकुमार ढीढी का एक्सीडेन्ट हो गया है तब वह जाकर देखा तो, उसके चाचा का सायकल छोटा हांथी क्रमांक CG 22 H 7363 के सामने दबा हुआ था तथा चाचा को वहां उपस्थित लोग वही पास के दुकान में बैठाकर रखे थे चाचा के दोनो घुटना, बांए कमर में चोंट आकर खून बह रहा था जिसे वह ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती किया है.
घटना के समय उपस्थित राजेश साहू, लोकू साहू व अन्य लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि करीबन 11.30 उसके चाचा सायकल से पंचायत जा रहे थे कि सुरेश साहू के किराना दुकान के सामने पहुंचे थे कि अछोला की ओर से तेजरफ्तार आ रही छोटा हांथी क्रमांक CG 22 H 7363 का चालक अपने छोटा हांथी को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर रामकुमार ढीढी को एक्सीडेन्ट किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने छोटा हांथी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।