पटेवा : सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी सहित नगदी रकम चोरी
पटेवा थाना अंतर्गत श्यामनगर झलप में सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी सहित नगदी रकम चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है
उषा किरण शुक्ला ने पुलिस को बतायी कि वह श्याम नगर झलप की रहने वाली हूं गृहणी का कार्य करती है। कि उसका श्याम नगर झलप वार्ड नंबर 11 तेलीबांधा रोड में एवं मछली तालाब वार्ड नंबर 07 झलप में भी उसका दो जगह मकान है जिसमें कुछ कुछ दिन रहती है कि श्याम नगर झलप स्थित मकान में 14 जुलाई 2022 के सुबह 11 बजे अपने मकान के दरवाजा मेन गेट का ताला बंद कर अपने दूसरे मकान मछली तालाब वार्ड नंबर 07 झलप के मकान में अपने पति के साथ रहने आयी थी।
16 जुलाई 2022 के सुबह 09-30 बजे श्याम नगर स्थित मकान में जाकर देखी तो मेन गेट का दरवजा टुटा हुआ व दरवाजा अधखुला हुआ था अंदर जाकर देखी तो कमरा अंदर रखे अलमारी का लाक टुटा हुआ था। अलमारी अंदर रखे जेवर एवं नगदी रकम को चेक करने पर अलमारी में रखे 03 जोडी पायल पुरानी इस्तेमाली, 02 नग सोने का लाकेट (छोटा) पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी रकम कुल 25,000 रू0 नही थी। जिसकी सूचना उसके द्वारा उसके भतीजा मधुकांत शुक्ला को दी है । किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके सुने मकान के मेन गेट में लगे ताला को तोडकर कमरा अंदर प्रवेश कर अलमारी का लाक तोड कर अलमारी अंदर रखे 03 जोडी पायल पुरानी इस्तेमाली कीमती 6000 रू0, 02 नग सोने का लाकेट (छोटा) पुरानी इस्तेमाली कीमती 4000 रू0 एवं नगदी रकम कुल 25,000 रू0 कुल जुमला 35,000 रू0 को चोरी कर ले गया है । उसे शंका है कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी किया होगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।