पटेवा : पचरी से 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
पटेवा पुलिस को 17 जुलाई 2022 को मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल आरोपी सुनील टंडन के घर के पीछे दानव तालाब के पास ग्राम पचरी में पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के रेड कार्यवाही कर आरोपी सुनील टंडन पिता स्व0 हेमंत टंडन उम्र 27 साल साकिन पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपया को जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया ।
आरोपी सुनील टंडन का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें