पिथौरा : शादी का झांसा देकर भगा ले गया और किया दुष्कर्म, आरो... - CG Sandesh

पिथौरा : शादी का झांसा देकर भगा ले गया और किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा : पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोज राम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवम एसडीओपी पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवम नाबालिक बालिकाओं पर हो रहे अपराध के आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

थाना पिथौरा में 9 जुलाई 2022 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराधी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 146/22 धारा 363 भा.द.वि.कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर को दिनांक 16/07/2022 के जरिये मुखबिर से सुचना मिला की आरोपी, अपहृता को ग्राम भाटापारा जिला राजनांदगांव में अपहरण कर रखा है.

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम भाटापारा( राजनांदगांव) में दबिश दिये जहाँ एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू राम धुव उर्फ दीपक पिता नंदकुमार धुव उम्र 23 साल साकिन ग्राम अर्जुनी थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया व अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार अनाचार करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 366, 376,(2)( ढ) भा .द. वि.4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी गई आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया ,संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर, सउनि सिकंदर भोई, प्रधान आरक्षक दयासागर भोई, कुबेर जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सायमा अंबेलकर आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक मिहिर बिसी, एवं साइबर सेल आरक्षक रवि यादव व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें