छत्तीसगढ़ : वॉटरफॉल में डूबने से नाबालिग युवक की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : वॉटरफॉल में डूबने से नाबालिग युवक की मौत

गरियाबंद जिले में स्थित जतमाई में पिकनिक मनाने गए 4 दोस्तों में से एक की वाटरफॉल में गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गयी. काफी मशक्कत से करीब 16 घंटे बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया जा सका है. मृतक युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार शाम पिकनिक मनाने के लिए गया था. इस दौरान नहाते समय गहरे पानी में फंस गया और डूब गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छुरा के तालेश्वर गांव निवासी प्रेम कुमार उर्फ तूफान (17) अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार शाम जतमाई वाटरफॉल पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान सभी दोस्त वाटरफॉल में नहाने के लिए पहुंच गए. बताया जा रहा है कि तभी कुंड के बीच में पड़े पत्थर में प्रेम कुमार का पैर फंस गया और वह डूबने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक प्रेम कुमार कुंड में डूब चुका था. काफी जद्दोजहद के बाद प्रेम का शव मिला. शव पत्थरों के बीच में फंसा था. टीम ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें