महासमुंद : कपड़ा दुकान में कपड़ा सहित नगदी रकम ले उड़े चोर
महासमुंद थाना अंतर्गत वर्षा रेडिमेंट कपड़ा दुकान में नगदी रकम सहित कपड़ा चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
चंद्रशेखर देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वर्षा रेडिमेंट कपड़ा दुकान गोलबाजार महासमुंद का मालिक है. 17 जुलाई 2022 के सुबह करीबन 09 बजे के आसपास वह रोज की भांति अपने दुकान को खोलने पर दुकान के अंदर का कपड़ा बिखरा हुआ पड़ा था एवं गल्ला खुला हुआ था। तथा दुकान के प्रथम मंजिल में जाकर देखने पर वहां पर भी सामान वगैरह अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था तथा दुकान का रोशनदान टूटा हुआ था।
दुकान के सामानों का मिलान करने पर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 16-17 जुलाई 2022 के दरम्यानी रात को दुकान के प्रथम मंजिल की रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ला में रखे नगदी रकम लगभग 3000 रूपये तथा जींस पैट, शर्ट व अन्य कपड़े अनुमानित 25000 रूपये जुमला कीमती 28000 रूपये को चोरी कर ले गया था इस संबंध में वह अपने लड़के हिमांशु देवांगन एवं पड़ोस के दुकानदार राहूल साहू को चोरी की सूचना देकर दुकान बुलाया था। जिनके सामने सामानों का मिलान किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।