खड़ी ट्रक से ट्रेलर की भिडंत से लगी आग, ड्राईवर की जिन्दा जलन... - CG Sandesh

खड़ी ट्रक से ट्रेलर की भिडंत से लगी आग, ड्राईवर की जिन्दा जलने से मौत

बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है, जहाँ रायपुर स्थित फैक्ट्री से सीमेंट लोड करके औरंगाबाद जा रहे एक ट्रेलर की खड़ी ट्रक से भिडंत हो गयी, जिससे ट्रेलर और ट्रक में आग लग गई. ट्रेलर चालक की आग में जलने से मौत हो गयी. मामला सकरी क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, बेलमुंडी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में ट्रेलर और ट्रक में आग लग गई. इससे ट्रेलर चालक की जलने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान शिव यादव निवासी बिहार के रूप में हुई.

घटना की सूचना पर मृतक शिव कुमार यादव के चाचा भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात शिवकुमार रायपुर स्थित फैक्ट्री से सीमेंट लोड करके औरंगाबाद जा रहे थे. तड़के 4:00 बजे बेलमुंडी के पास उनकी ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें