पिथौरा : कौडिया से 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस को 19 पुलिस 2022 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम कौडिया का भागवत राम यादव अपने घर के बाडी में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर भागवतराम यादव के बाडी पहुंचकर भागवतराम को तलब कर अवैध महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने बाडी में रखे एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया. आरेापी भागवतराम यादव का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह पिथौरा पुलिस को 19 जुलाई 2022 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम बरेकेलखुर्द का रामलाल भारद्वाज अपने घर के परछी में लोगों को बिठाकर शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ रामलाल भारद्वाज पिता चैतुराम भारद्वाज उम्र 60 साल साकिन बरेकेलखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद के घर के परछी में दबिश दिया गया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये. आरोपी के कब्जे से 03 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच जिसमें महुआ शराब के गंध है, 03 नग पानी पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।