सरायपाली : भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व टेबलेट के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की तीन व्यक्ति काले रंग के मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक OD 17Q6916 में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर उड़ीसा से सरायपाली की ओर आ रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर इस्लाम मोहल्ला तालाब किनारे सरायपाली जाकर घेराबंदी किए जहा काला पल्सर मोटर साइकल में 03 संदिग्घ व्यक्ति मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम (1) सामंत लोहार पिता बिरंची लोहार उम्र 34 वर्ष जाति गाड़ा साकिन वार्ड नंबर 03 बड़े कुंजेरी थाना जगदलपुर जिला बरगढ उड़ीसा (2) मोहम्मद लियाकत पिता मोहम्मद अय्यूब जाति मुसलमान उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 06 इस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली जिला सरायपाली (3) मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद अय्युब उम्र 36 वर्ग जाति मुसलमान साकिन वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया जिसका तलाशी लेने से उनके संयुक्त कब्जे से 1- Pentazocine impule injection IP TAZOWIN 30 mg/ml 90 नग, 2- PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP-01 ML 126 नग, 3- Nitrazepam Tablets IP Nitrosun - 10 mg का 300 टेबलेट जुमला कीमत 8106 रू0, 4- एक लाल काले रंग का पल्सर मोटर सायकल क्रमांक OD 17 Q 6916 कीमती 50,000 रू0 जुमला कीमती 58,106 रू0 को जप्त किया गया जिससे आरोपियों का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 287/2022 धारा 21 नारकोटिक एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया संपूर्ण कार्यवाही मे एसआई अनिल पालेश्वर, विनोद नेताम आरक्षक योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े मानवेंद्र ढीढ़ी योगेंद्र दुबे अनंत गेंड्रे ठाकुरेश्वर भुवार्य अमित जयसवाल दिनेश बुडेक शिवशंकर राज व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।