महासमुंद : पुरानी रंजीश को लेकर रास्ता रोककर हाथ मुक्का एवं डंडा से पिटाई
महासमुंद थाना अंतर्गत परसवानी रोड ग्राम बिरकोनी में पुरानी रंजीश को लेकर रास्ता रोककर हाथ मुक्का एवं डंडा से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रामसिंह बरगाह ने पुलिस को बताया कि मनोरमा इंड्रस्ट्रीज ग्राम बिरकोनी में लेवर सुपरवाईजर का काम करता है, 19 जुलाई 2022 को अपने काम से छूट कर वापस अपने मोटर सायकल से घर बिरकोनी के लिये निकला था करीब शाम 05/00 बजे प्लाईस् ब्रिक्स प्लांट के पास परसवानी रोड बिरकोनी पहुंचा था.
तभी रास्ता रोककर ग्राम बेमचा का तरूण चन्द्राकर जो पूर्व में उसके साथ मनोरमा इंड्रर्स्टीज में काम करता था अपने साथीयों के साथ जिनका नाम वह नही जानता सभी मिलकर उसे एक राय होकर पुरानी रंजीश काम छुडाने की बात को लेकर उसे म बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये हाथ मुक्का एवं तरूण अपने पास रखे डंडा से मारपीट किया है तथा उसे जान से मारने की धमकी दिया है। मारपीट करते देख सुपरवाईजर मनोज एवं सिक्यिूरटी गार्ड संजय आये और बीच बचाव किये है तब तरूण और उसके साथी वहां से भाग गये। तरूण एवं उसके साथीयों के द्वारा मारपीट करने से उसके बांये पैर के घुटना, दाहिना पैर में, सिर में चोटे आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।