पटेवा : पुरानी रंजीश को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई  - CG Sandesh

पटेवा : पुरानी रंजीश को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम तेलीबांधा में पुरानी रंजीश को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चक्रधारी सिंग खडिया ने पुलिस को बताया कि वह 20 जुलाई 2022 को रात्रि करीबन 08-00 बजे अपने घर के सामने गली में खडा था कि उसी समय गांव के रामसिंग खडिया, तनीराम खडिया एवं बुधराम खडिया तीनो मो0सा0 से उसके घर के पास आये और तीनो मो0सा0 से उतरकर पुरानी रंजीश को लेकर तीनो उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये मारपीट करने से उसके बाये आंख के पास मस्तक में चोट लगी है मारपीट करते देखकर रत्नी बाई खडिया, गगन चन्द्राकर आये और बीच बचाव किये है मारपीट करने के बाद तीनो वहां से भाग गये।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें