पटेवा : चखना दुकान में अवैध शराब पिलाते 02 गिरफ्तार  - CG Sandesh

पटेवा : चखना दुकान में अवैध शराब पिलाते 02 गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 20 जुलाई 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि झलप से सरेकेल जाने का रास्ता में मनोज नायक अपने चखना दुकान में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये अनुसार झलप से सरेकेल जाने का रास्ता में मनोज नायक के चखना दुकान झलप में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज नायक पिता परस नायक उम्र 34 साल साकिन श्याम नगर झलप, थाना पटेवा, जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के वजह सबूत में जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि झलप से सरेकेल जाने का रास्ता में ओमप्रकाश वस्त्रकार अपने चखना दुकान में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये अनुसार झलप से सरेकेल जाने का रास्ता में ओमप्रकाश वस्त्रकार के चखना दुकान झलप में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश वस्त्रकार पिता घासीराम वस्त्रकार उम्र 46 साल साकिन टिकरापारा झलप, थाना पटेवा, जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें