पिथौरा : सरकारी जमीन में घर बनाने की बात को लेकर ढाबे में तोड़फोड़ कर हाथ मुक्का एवं डण्डा से की मारपीट
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजसेवैय्या में सरकारी जमीन में घर बनाने की बात को लेकर ढाबे में तोड़फोड़ कर हाथ मुक्का एवं डण्डा से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संजय सिंह राजपुत ने पुलिस को बताया कि वह पहलवान ढाबा NH 53 रोड में ढाबा संचालन करता है ग्राम राजासेवैय्या में शासकीय जमीन को 20 वर्ष पूर्व से कब्जा किया है गांव वाले उक्त जमीन पर घर बनाने नहीं दे रहे हैं इस से गांव वालों से विवाद है 20 जुलाई 2022 के रात्रि 21/30 बजे उसके ढाबे का नौकर की बेटी दीपा ठाकुर फोन द्वारा बतायी कि आपके ढाबे में गांव के लड़के लोग गये हैं तोड़ फोड कर रहे हैं तब वह ढाबा गया हुसैन, सोनू, साजिद, संतोष सावडे, रोशन सावडे, गुलाम मोहम्मद, कलाम मोहम्मद, साहिल खान एवं अन्य साथियों द्वारा उसे पकड़ लिये और ये बिहारी ज्यादा होशियार बन रहा है गांव में रहने नहीं देंगे कहकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का मारपीट किये हैं तथा उसके पिता जी रामनारायण सिंह, मोहम्मद रूस्तम अली को भी हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये हैं तथा प्लास्टिक कुर्सी, प्लास्टिक टेबल को तोड़फोड कर नुकसान किये हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।