सांकरा : जामजुडा पुल के पास i20 हुंडई कार में गाँजा की तस्कर... - CG Sandesh

सांकरा : जामजुडा पुल के पास i20 हुंडई कार में गाँजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार

सांकरा पुलिस को 20 जुलाई को 2022 को मुखबिर के मोबाईल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि उडिसा की ओर कंटगतराई, सलडीह रोड से भगतदेवरी की ओर एक सफेद की रंगी I20 एवं एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल से व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते छत्तीसगढ की ओर जा रहे है पुलिस स्टाफ सलडीह रोड जामजुडा पुल के पास थाना सांकरा में नाकाबंदी किये करीबन 16.40 बजे उडिसा की ओर से एक सफेद कलर का I20 कार क्रमांक CG 04 NR 3139 व एक मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GT 5117 में सवार होकर आगे पीछे होते साथ में कुछ व्यक्ति आये जिसे हाथ से ईशारा कर रूकने का संकेत दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर कार एवं मोटर सायकल को खडा कर सवार व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस द्वारा दौडाकर पकडे बाद चारों व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने से कार चालक अपना नाम 01. राजेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 22 वर्ष सा0 दयालपुर थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार छ.ग. तथा चालक के बगल सीट में बैठा व्यकित अपना नाम 02. रितेश कुमार साहू पिता अशोक साहू उम्र 21 वर्ष सा0 वार्ड नं. 09 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग. का होना बताये एवं मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम  03. वेदराम पटेल पिता रति राम पटेल उम्र 19 वर्ष सा0 डिगेपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. एवं पीछे बैठा व्यकित अपना नाम 04. शेख मोहम्मद पिता मस्तान उम्र 22 वर्ष सा0 बडगढपालेम थाना कारूमाथम्पाती जिला कोयंबत्तूर (तमिलनाडू) का रहने वाला बताया.

उक्त व्यक्तियों से कहा से आना और कहा जाना, वाहन में क्या होना संबंधी पूछताछ किया गया तो उन्होने गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस टीम को उनके जवाब पर संदेह हुआ और वाहन की तलाशी ली गई तो i20 कार CG04 NR 3139 के डिक्की में रखे 07 पैकेट व एक मोटर साइकिल प्लेटिना CG06 GT 5117 के डिक्की में 02 पैकेट कुल 09 पैकेट कुल 09 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला। गांजा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपियों 1,राजेश पटेल 2,रितेश साहू 3,वेदराम 4, शेख मोहम्मद को मौके पर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 09 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 09 किलोग्राम कीमती करीबन 1,80,000 रू. गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन i20 कार CG04 NR 3139 कीमती 3,00000 रू.एवं बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल CG06 GT 5117 कीमती 20,000 एक vivo मोबाइल कीमती 5000  कुल जुमला 5,05,000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें