बसना : इलेक्ट्रीक खम्भे के नीचे जुआ खेलते 02 जुआरी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 20 जुलाई 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भस्करापाली आम जगह गली पर दुर्गा चौक में इलेक्ट्रीक खम्भे में लगे बल्ब के रोशनी के निचे अवैध रूप से खडखडिया नामक जुआ कुछ जुआडियन रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पुलिस की टीम ग्राम भस्करापाली पहुंचकर गवाह को साथ लेकर ग्राम भस्करापाली के दुर्गा चौक के पास घेराबंदी कर कुछ जुआडियान को जुआ खेलते पकडे तथा कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये ।
पकडे गये जुआडियान का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. लोकेश नायक पिता अमृत नायक उम्र 28 साल सा0चनाट चौकी भंवरपुर 02. लखन लाल पिता पुनित सिदार उम्र 52 साल सा0 भस्करापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना का रहना बताऐ जिनके पास से एवं फड से नगदी रकम 1700 रूपये एवं 06 नग खडखडिया गोटी एक नग खडखडिया पट्टी एवं एक बास की टोकरी को गवाहन जुआडियो के कब्जे से जप्त कर आरोपीयो का यह कृत अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाऐ जाने से अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।