महासमुंद : रॉयल बस को हाइवा ने मारी थी टक्कर, FIR दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : रॉयल बस को हाइवा ने मारी थी टक्कर, FIR दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत मुढेना मोड़ के पास NH 53 रायल बस को हाइवा ने मारी थी टक्कर, जिसपर बस चालक ने मामला दर्ज करवाया है.

अर्जुन साहू ने पुलिस को बताया कि रायल ट्रेवलर्स रायपुर का बस चलाता है  । रोजाना की तरह अपने बस क्रमांक CG06GM 3765 में सवारी लेकर 22 जुलाई 2022 को सरायपाली से रायपुर के लिये निकला था ग्राम घोडारी मुढेना मोड पर पहुंचा था जहां पर थाना महासमुन्द पुलिस के द्वारा वाहनों को चेक कर रहे थे,यह देखकर वह अपनी वाहन रोड के साईड में खडी किया तब पुलिस वाले बस के अंदर आकर चेक कर रहे थे तभी उसी समय करीब 10/05 से 10/15 के मध्य ग्राम घोडारी की ओर से एक हाईवा ट्रक क्रमांक CG 04JC 5032 का चालक उसके बस को पीछे से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया जिससे उसका बस आगे की ओर बढ गया ।

उसका बस का पीछे भाग हाईवा ट्रक के ठोकर से एवं सामने का भाग टेंट व पत्थर से बने दिवाल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके बस में बैठे सवारी धमेन्द्र मलिक ग्राम रसोडा थाना बसना के दाहिने पैर में चोटे आयी है, जय प्रकाश ध्रुव ग्राम हरदी थाना पिथौरा को पैर में चोट आई है, उमेश राम ग्राम भगत देवरी थाना बसना को बांये कंधा, बांये हाथ एवं सिर में चोट आई है, ड्युटी में लगे प्र0आर0 घनश्याम भारद्वाज को दांया पैर में, हाथ एवं मस्तक में चोटे आई है, आरक्षक पवन चंद्राकर को बांया पैर में चोट आई है, पटवारी शशांक चंद्राकर ग्राम झारा को हाथ, पैर में चोटे आई, पटवारी अरविंद चंद्राकर ग्राम मालीडीह के सिर में चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन हाईवा ट्रक का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें