कोमाखान : बेकाबू ट्रक की टक्कर से 33 KV का बिजली खम्भा टूटा, 62 हजार का नुकसान
कोमाखान थाना अंतर्गत घोयनाबाहरा से चौखड़ी NH 353 के बीच ट्रक के लापरवाही से लाईन 33 KV लाईन लोहे के पोल को तोडा, 62 हजार का नुकसान, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अगस्त कुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि CSPDCL कार्यालय में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है कि घोयनाबाहरा से चौखड़ी (एन.एच. 353) के बीच नवनिर्मित पुल के पास 21 जुलाई 2022 को दोपहर लगभग 02:00 बजे ट्रक नं. CG 06 GG 9043 के चालक की लापरवाही से उक्त ट्रक पलट गया जिससे रोड़ के किनारे स्थित 33 के.व्ही. लाईन का लोहा पोल (13 मीटर एच बीम पोल) क्षतिग्रस्त हो गया जिससे विद्युत विभाग को 62933/- रूपये की आर्थिक क्षति हुई है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 06 GG 9043 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें