बागबाहरा : आवेश में आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी जान से मा... - CG Sandesh

बागबाहरा : आवेश में आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खोपली में आवेश में आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सोनालाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेक्टर चालक का काम करता है। 22 जुलाई 2022 को वह गांव के संजय वर्मा का ट्रेक्टर चलाकर शाम करीबन 04.00 बजे घर आया और खाना खाकर 06.00 बजे घर के सामने चबुतरा में बैठा था उसी समय गांव के हरेन्द्र घृतलहरे आया जिसके साथ वह जमीन संबंधी बातचीत कर रहा था अचानक हरेन्द्र घृतलहरे आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करते जान से मारने की धमकी देने लगा मारपीट करने से उसके बांये आंख के नीचे चोंट आकर खुन बह रहा था.

उसी समय उसकी भाई बहू लीला बाई यादव पति सोनू यादव उम्र 28 वर्ष खेत से काम करके घर आयी लड़ाई झगड़ा गाली गलौच करने से मना करने पर हरेन्द्र घृतलहरे द्वारा लीला बाई के साथ घुमा झटकी धक्का मुक्की कर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा मारपीट से लीला बाई के बांये गाल तथा गर्दन में दर्द होना बतायी। घटना को राजकुमार यादव ,धनेश्वरी यादव एवं पड़ोस के लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें