तुमगाँव : चरित्र शंका को लेकर मायके जाने के लिये निकली, पत्नी की कर दी जमकर पिटाई
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में चरित्र शंका को लेकर मायके जाने के लिये निकली पत्नी की कर दी जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संतोषी ढीढी ने पुलिस को बताई कि वह 22 जुलाई 2022 को करीबन 03.30 बजे उसके पति द्वारा उसके देवर अजीत ढीढी के साथ में चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद करने से तंग आकर मायके जाउंगी कहकर अपने बेटे अकाश के साथ घर से निकल रही थी कि तू घर छोंड़कर कैसे जाएगी कहकर उसके पति अरविंद ढीढी द्वारा उसे गंदी गंदी गाली गुप्तार कर घर में रखे डण्डा से उसके बांए हांथ के कलाई के ऊपर एवं दाहिने पैर के जंघा में डण्डा से मारपीट किया तथा जान सहित मारने की धमकी दिया। लडाई झगडा मारपीट को उसके देवरानी किरण ढीढी, पार्वती ढीढी एवं आरती ढीढी तथा मेरे पुत्र अकाश ढीढी देखे सुने हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।