24 जुलाई 2022 का राशिफल
सम्वत :- 2079
मास :- श्रावण
तिथि :- एकादशी 01:47 पी एम
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- रोहिणी 10:00 पी एम नक्षत्र स्वामी चन्द्र
वार :- रविवार
पंचक :- नही
चन्द्र :- वृषभ
सूर्य :- कर्क
अभिजीत मुहर्त :- 12:13 पी एम से 01:08 पी एम
राहुकाल :- 05:50 पी एम से 07:33 पी एम
दिशाशूल :- पश्चिम
मेष राशि :- व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है। बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मित्रों के साथ पुरानी रंगत में दिखेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट होगी।
वृषभ राशि :- जोखिम भरा काम करना भारी पड़ सकता है। अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए लापरवाही न करें। सगे संबंधियों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें, काम के चक्कर में परिवार की अनदेखी न करे।
मिथुन राशि :- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आपको निर्धारित कार्य करने में आसानी हो सकती है। यात्रा पर जाने से पहले जरूरत के सभी सामान साथ रखें। कार्यस्थल पर अवसर मिल सकते है।
कर्क राशि :- शत्रुओं के चलते आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आगामी दिनों के जरूरी प्राथमिकताओं को तय कर लें। जीवनसाथी से आत्मीयता रहेगी।
सिंह राशि :- प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। नौकरी में परिवर्तन के विचार को फिलहाल त्याग दें। जान पहचान वाले लोगों से मुलाकात होगी। समाज की ओर से आपका सम्मान हो सकता है।
कन्या राशि :- जरा सी बात पर क्रोध करने से अपने आपसे रूठ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें, आप वाहन या जमीन में निवेश करने का प्लान बना सकते है।
तुला राशि :- पुराने मामले सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं। आज ग्रहों के योग के कारण आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई को लेकर सतर्क रहना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि :- पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में रहेंगे। शारीरिक तकलीफ की अनदेखी न करें। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता जरूर लें। खर्च ज्यादा हो सकता है।
धनु राशि :- आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी व किसी नए कार्य को करने में भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपको संतान के करियर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करनी होगी। आपको यदि अपने धन को निवेश करने का मौका मिले,तो दिल खोलकर करें क्योंकि वह बाद में आपको भरपूर लाभ देगा। आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर : आज के दिन दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर अनबन होगी,लेकिन उसमें आपको कुछ भी बोलने से बचना होगा। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। आपके घर कोई अतिथि आगमन कर सकता है,जिससे आपके व्यय का भार बढ़ सकता है। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो आपको उसे और बढ़ाने से बचना होगा।
कुंभ : आज आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान और दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन उसमें आपको जरूरी कागजातों को ध्यान से रखना होगा। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे और आपके कुछ और रुके हुए कार्य आपका सिर दर्द बनेंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। यदि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है,जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से अपने मन में चल रही समस्याओं को साझा करने से बचना होगा।
मीन : आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का आपको समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग उसमें कुछ और नए लोगों को शामिल कर सकते हैं,जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से पहले सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।