पति करता था चरित्र पर संदेह, बोतल तोड़कर काट दिया पत्नी का गल... - CG Sandesh

पति करता था चरित्र पर संदेह, बोतल तोड़कर काट दिया पत्नी का गला

चरित्र संदेह पर युवक ने अपनी पत्नी के गले में शराब की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद थाने जाकर समर्पण कर दिया। कहा मैंने पत्नी की हत्या कर दी,मुझे गिरफ्तार कर लो। घटना सरकंडा क्षेत्र का है।

कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा धुरीपारा निवासी धनेश धुरी (25) की शादी लगरा निवासी बृहस्पति बाई से हुई थी। शादी के बाद दोनों पौंसरा में रहते थे। बाद में धनेश ससुराल लगरा आ गया और पत्नी के साथ नर्सिंग कॉलेज के पास रहने लगा था। दोनों यहां रोजी-मजदूरी करते थे। धनेश पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके कारण उनके बीच में आए दिन विवाद होता था। शनिवार को दोनों घर से काम पर जाने के लिए निकले।

रास्ते में उनके बीच में झगड़ा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे विवाद बढ़ा और धनेश ने शराब की खाली बोतल उठाकर उसे फोड़ा और पत्नी के गले पर लगातार वार करने लगा। महिला इससे बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

 आसपास के लोगों ने देखा तो डायल 112 को बुलाया। सूचना मिलते ही कांस्टेबल राकेश काछी व ड्राइवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की खबर सरकंडा थाने में दी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। इधर आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे कोनी थाने गया और पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी और गिरफ्तार करने के लिए कहा।

आरोपी पहले कोनी थाने पहुंचकर समर्पण किया और पत्नी की हत्या की जानकारी दी पर पुलिस ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। करीब आधे घंटे तक वह खून से सना बाहर खड़ा रहा।

आरोपी वहां से जाने लगा तो पुलिस उसे लेकर सरकंडा थाना आई। यहां गिरफ्तारी की कहानी रची गई लेकिन बाद में पोल खुल गई। कोनी टीआई सुखनंदन पटेल से आरोपी के थाने आकर समर्पण करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा सच क्या है यह अधिकारी ही बताएंगे। वे जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है। उनसे ही पूछिए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें