पिथौरा : बैंक ऑफ बडौदा के सामने मोटर सायकल से गिरकर महिला की मौत
प्राप्त जानकरी के अनुसार मृतिका लीलासेन पति खिलावन सेन उम्र 30 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना पिथौरा जिला महासमुंद का जांच किया जांच के दौरान मृतिका के पति खिलावन सेन निवासी अर्जुनी एवं मृतिका के बडा भाई खेमराज बारिक बेलटुकरी थाना बेलटुकरी एवं छोटा भाई हिमांशु उर्फ चोभिन बारिक का कथन लिया गया जिन्होने अपने अपने कथन में बताये कि मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 9247 के चालक तोकलाल बारिक को देकर 21 दिसम्बर 2021 को सुबह ग्राम अर्जुनी अपने बहन को लेने वास्ते भेजा था इसी दौरान 21 दिसम्बर को करीनब 10.40 बजे पिथौरा बैंक ऑफ बडौदा सामने रोड पर अज्ञात व्यक्ति सायकल से मोटर सायकल के सामने अचानक आ जाने से बचाने के लिये ब्रेक लगाने से पीछे में बैठी श्रीमती लीलाबाई सेन पति खिलावन सेन उम्र 30 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना पिथौरा का गिर जाने से सिर में गंभीर चोंट लगने से प्राथमिक उपचार पिथौरा बाद महासमुंद, रायपुर में ईलाज के दौरान दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को मौत होना बताये है.
घटना को मोटर सायकल के चालक तोकलाल बारिक के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ब्रेक लगाने से पीछे में बैठी श्रीमती लीलासेन के सिर में गंभीर चोंट लगने से मृत्यु होना जाहिर किये है तथा संपूर्ण मर्ग जांच पर अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया