सिंघोडा :  पैदल यात्री को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर गिर... - CG Sandesh

सिंघोडा : पैदल यात्री को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान मृतक के परिजन कथन लिया जिसमें अपने अपने कथन में बताया कि मृतक मेघनाथ बरिहा 05 जुलाई 22 को अपने टीवीएस मोटर सायकल क्रमांक CG 07AF 0230 में अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम चिवराकुटा गया था जो रात्रि में भोजन कर वापस आ रहा था.

जो ग्राम दीवानपाली के पास दो पैदल यात्री को मृतक अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे दोनो को चोटे आई है तथा स्वयं की मोटर सायकल अनियंत्रित हो जाने से गिरने से सिर एवं चेहरे में चोट आई थी डयल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु सीएचसी सरायपाली ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मोटर सायकल चालक मेघनाथ बरिहा को चेक करने पर मृत घोषित किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मृतक मेघनाथ बरिहा के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें