हॉर्न बजाने पर नहीं हटा युवक तो नाबालिग युवती ने मूक-बधिर यु... - CG Sandesh

हॉर्न बजाने पर नहीं हटा युवक तो नाबालिग युवती ने मूक-बधिर युवक की चाकू मारकर की हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग युवती ने मूकबधिर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार घटना कंकालीपारा इलाके की है, जहां एक नाबालिग लड़की ने मामूली विवाद पर चाकू से वार कर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है. पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे के आस-पास कंकाली पारा इलाके में नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ एक्टिवा से जा रही थी. इस दौरान कुछ दूर आगे साधुराम लदेर नामक युवक अपनी साइकिल लेकर खड़ा था. आरोपी लड़की ने युवक को हॉर्न मारा, लेकिन सामने से नहीं हटने पर नाबालिग लड़की आवेश में आ गई और चाकू से गर्दन रेत दी. गंभीर घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. 

पूरी वारदात के बाद तफ्तीश में जानकारी सामने आई कि मृतक युवक मूकबधिर है. साधुराम लदेर न तो बोल पाता है, और न ही सुन पाता है. जिसके कारण युवक गाड़ी का हॉर्न नहीं सुन पाया था. हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की को मंदिर हसौद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के विरुद्ध हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें