news-details

महंगी बाइक की लालच में दोस्त की हत्या कर जला दी थी लाश, अब 9 गिरफ्तार

जिले में लग्जरी स्टाईलिश बाइक के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या उसके ही 3 दोस्तों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर की है। आरोपियों ने पार्टी करने के बहाने युवक को अपने साथ बुलाया था। 

इसके बाद उसका गला दबा दिया। हत्या करने के बाद उसके शव को भी जला दिया गया था। मगर अब पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने इस केस में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

कोलढोड़ी गांव  में इकबाल यादव (23) रहता था। वह 09 जुलाई से लापता हो गया था। इकबाल का कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर उसके पिता ने 17 जुलाई को इकबाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी।

पुलिस ने इस केस में जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की थी। जिसमें पुलिस ने केरकछार निवासी नितिन बखला से भी पूछताछ की थी। जिसके बाद यह पूरा मामला खुला है। पूछताछ में ही नितिन बखला ने जुर्म कबूल किया है और दिल दहला देने वाली वारदात की पूरी कहानी बताई है।

आरोपी नितिन ने बताया कि इकबाल के पास एक KTM बाइक थी। उसे मैंने और मेरे दो दोस्त विनय भगत, वीरेंद्र बखला ने मिलकर चोरी करने का प्लान बनाया था। हमें वह बाइक किसी भी कीमत पर चाहिए थी।

 इसी बीच 09 जुलाई की शाम को इकबाल बाइक लेकर आया था, तब हम उससे मिले थे। आरोपी ने बताया कि जैसी ही इकबाल हमें मिला। हमने उससे पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए थे।

आरोपी ने बताया कि हम सब मिलकर करमीटिकरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गए। वहां हमारे 6 और दोस्त पहले से थे। जिसके बाद पहले तो हमने इकबाल को नशे की गोली खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया था।

 इसके बाद हमने उसे लकड़ी से पीटा। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसके शव को कुमरता पहाड़ जंगल में फेंक दिया था। आरोपी नितिन की निशानदेही पर पुलिस ने विनय भगत, वीरेंद्र बखला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि घटना के 3 दिन बाद आरोपियों को लगा कि शव को जला देना चाहिए। इससे किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद फिर से सभी आरोपी वहां पहाड़ी पर गए और उसके शव को जला दिया था। 

पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें से 6 नाबालिग हैं। नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। आरोपियों से युवक से छीनी गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।





अन्य सम्बंधित खबरें