नाले में घुसी तेज रफ्तार यात्री बस, 15-20 लोग थे सवार - CG Sandesh

नाले में घुसी तेज रफ्तार यात्री बस, 15-20 लोग थे सवार

जशपुर में एक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस  गहरे नाले में जा घुसी. इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस नाले में फंसी हुई है.

दरअसल, ये पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर में हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. बस में 15 से 20 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

बस रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही थी. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर का मामला है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की तफ्तीश जारी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें