बसना : साढे तीन लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस स्टाफ 27 जुलाई 2022 को ग्राम ठेलकोदादर की ओर रवाना हुआ था जहां से वापस आते समय आरंगी से कुलुखोल पहुंच मार्ग के पास एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का जरकीन पकड़े जा रहा था जो कि पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ के मौके पर घेराबंदी कर रोक कर चेक किया गया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम जयवन पिता टेंगनू संवरा उम्र 32 साल साकिन आरंगी कुलुखोल पारा का रहना बताया.
आरोपी जयवन संवरा से एक सफेद प्लास्टिक जरकिन में भरा साढे तीन लीटर महुआ शराब कीमती 700 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया जाता है.
अन्य सम्बंधित खबरें