पटेवा : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव से युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत में बताया गया है की पेन्ड्रावन निवासी आरोपी सुरेश नागवंशी ने मार्च 2018 से जुलाई 2022 के बीच कई बार युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 366, 376, 2 (द) के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें