पिथौरा : शराब के नशे में की मारपीट, बीच बचाव करने पर चाकू से... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में की मारपीट, बीच बचाव करने पर चाकू से हमला

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनासिल्ली में शराब के नशे में की मारपीट, बीच बचाव करने पर चाकू से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रविशंकर यादव ने पुलिस को बताया कि ग्राम सोनासिल्ली में रहता है राजमिस्त्री का काम करता है कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है कि 28 जुलाई 2022 को ग्राम सोनासिल्ली में हरेली त्यौंहार मना रहे थे इसी दौरान करीबन शाम 06 बजे के आसपास गांव के टीकाराम ध्रुव ने शराब सेवन कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान सहित मारने की धमकी देकर उसके बडे भाई खुमान यादव पिता कोमल यादव को हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का मुक्की कर जमीन में गिरा देने से सिर के पीछे में चोट लगा है खून निकल रहा था बेहोश हो गया था.

जिसको देखकर उसने बीच बचाव करने गया तो उसे भी चाकूनुमा से मारपीट करने की धमकी देकर मारपीट किया जिससे उसके नाक, बांये आंख के नीचे, दाहिने हाथ पंजा ऊपर चोट खरोच लगा है घटना को गांव के संतोष यादव देखे है तथा उसके पिताजी कोमल ने बीच बचाव किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें