कोमाखान : पुरानी रंजिश की बात को लेकर सिर को पकड़कर पत्थर में... - CG Sandesh

कोमाखान : पुरानी रंजिश की बात को लेकर सिर को पकड़कर पत्थर में ठोंका

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में पुरानी रंजिश की बात को लेकर सिर को पकड़कर पत्थर में ठोंका, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खेदूराम साहू ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है. 28 जुलाई 2022 के शाम के समय अपने खेत को बियासी कराना है कहकर देखने गया था। खेत देखकर वापस आ रहा था लगभग उस समय शाम के 07:00 बजे रहा होगा, गांड़ाबंधा जाने के रास्ते में पुलिया के पास पहुंचा था उसी समय हरसेवक पांड़े उसे पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये उसे हाथ मुक्का से मारपीट कर उसे सिर को पकड़ कर नीचे पत्थर में ठोक दिया जिससे उसके बायें आंख के ऊपर मांथे में एवं ओंट में चोंट लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें