बस के पहिये के निचे दबकर युवक की मौत, लोगों ने बस चालक को जम... - CG Sandesh

बस के पहिये के निचे दबकर युवक की मौत, लोगों ने बस चालक को जमकर पीटा

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक में मृतक युवक की माँ और बच्ची भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

बताया गया की मृतक आदित्य बंजारे कपसियाखुर्द का निवासी था, जो अपनी बाइक पर कोटा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रही बस ने ठोकर मार दी. बाइक चालक बस के पहिये के निचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहां पहुंचे लोगों ने बस चालाक की जमकर पिटाई कर दी.

घटना की सुचना के बाद पुलिस के मौके पर पहुँची और घायलो को अस्पताल भेजा गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें