सारंगढ़ में सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने पर जुर्म दर्ज, ए... - CG Sandesh

सारंगढ़ में सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने पर जुर्म दर्ज, एक गिरफ्तार

रायगढ़ सारंगढ़ में सोशल साइट पर एक समुदाय के जयंती समारोह की फोटो पर अभद्र कमेंट्स करने की शिकायत सारंगढ़ थाने में की गई है। मामले में पुलिस ने सिद्धार्थ नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, वही प्रवीण मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार मामला फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर है। एक समुदाय के जयंती समारोह की फोटो फेसबुक पर अपलोड की गई थी। इस पर सिद्धार्थ नामक के युवक ने अभद्र टिप्पणी की। बार बार समझाने के बाद भी जब अभद्र टिप्पणी का सिलसिला जारी रखा तो थाना सारंगढ़ में लोगों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 295 (का) के तहत मामला दर्जकर युवक को पूछताछ के लिये थाना सारंगढ़ ले आई । मामले में प्रवीण मल्होत्रा की तलाश में पुलिस टीम निकली हुई थी।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें