सिंघोड़ा : आग में जलने से युवक की मौत - CG Sandesh

सिंघोड़ा : आग में जलने से युवक की मौत

11 जुलाई को सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा निवासी एक युवक रेस्ट हॉऊस के पास आग में जल गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भैरव सिंह सिदार पिता मधुसुदन सिदार उम्र 23 साल ग्राम रूढ़ा का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें