सरायपाली : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 23 मरीजो का किया गया उपचार
सरायपाली : 01 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 मानसिक रोग के मरीज मिले जिसमें सिजोफ्रेनीया, डिप्रेसन, एनजायटी, बैपोलर, एडिकशन एल्कोहल वीथड्रल एवं न्यूरोलजिक्ल के गम्भीर एवं समान्य मानसिक रोग के मरीज मिले सभी को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा नि:शुल्क जांच कर दवाई व मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। सरायपाली जिला मुख्यालय से 150 किमी की दूरी तक फेला है। अत्यधिक दुरी होने के कारण हर माह जिला मुख्यालय तक मानसिक रोग के मरीज नही पहुच पाते।
मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय महासमुंद में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम स्पर्श क्लिनिक से जिला टीम हर माह प्रथम सोमवार को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरायपाली में शिविर का आयोजन किया गया जाता है। ड्रॉ एस आर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और रोहित कुमार वर्मा डी पीएम के निर्देशन पर मानसिक स्वास्थ जांच शिविर में ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी जिला मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी, रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, देव कुमार डडसेना योगा प्रशिक्षक, गौतम यादव केस रजिस्ट्री असिस्टेंट शिविर में उपस्थित थे। ड्रॉ बी बी कोसरिया बी एम ओ सरायपाली, मति सीतल सिंह बीपीएम, टी आर घृतलहरे बी ई और समस्त स्टाफ स्वास्थ्य कार्य कर्ता एवं मितानिन का सहयोग रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें