02 अगस्त 2022 का राशिफल
मेष राशि :- आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं।कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।आवेश में आकर कोई भी काम ना करें।
वृषभ राशि :- अपने आप पर भरोसा रखें।व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।रिश्तेदार और मित्रों से संबंध मधुर होंगे।
मिथुन राशि :- अपने रोजाना के काम से हटकर कोई भी कार्य हाथ में लेने से पहले विचार कर लें।सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ होगा।अविवाहित हैं तो शादी के लिए रिश्ता आ सकता है।
कर्क राशि :- आज वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।खर्चा भी बढ़ेगा। आज भाग्य आपके साथ है।सेहत और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।जीवन की परेशानियों को सुलझाने के लिए मौके मिलेंगे।
सिंह राशि :- आज के दिन अल्प समय के लिए किया गया निवेश लाभ दे सकता है।व्यापारियों के लिए दिन शुभ है।नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ेगा।प्रेम जीवन में गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है।
कन्या राशि :- आमदनी की तुलना में खर्चे बढ़ेंगे।आज पूरे दिन बेचैनी महसूस हो सकती है।बिजनेस और नौकरी के लिए दिन शुभ है।आज के दिन आपके लिए शुभ रंग हरा है।
तुला राशि :- आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि होगी।सेहत बिगड़ सकती है।विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।माता-पिता का दुलार मिलेगा।कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है।
वृश्चिक राशि :- आज मनचाही इच्छा पूरी होने से मनोबल बढ़ेगा। मित्रों से बातचीत होगी।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन अचानक कोई खर्चा भी आ सकता है।जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि :- दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।स्वास्थ्य खराब हो सकता है।आज के दिन तुलसी की पूजा करना शुभ रहेगा।यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मकर राशि :- आज किसी रिश्तेदार या मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा।व्यापारियों को बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं।अचानक से धन लाभ संभव है।
कुंभ राशि :- आज बिजनेस में मुनाफे के साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा।जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है।आज के दिन तुलसी पर दीपक जलाएं।संतान सुख प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि :- आज के दिन में विश करना शुभ होगा।अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।नौकरी से जुड़े निर्णय लेने से पहले विचार कर लें।अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।