पिथौरा : मेहमान को मुर्गा नही खिलाते हो कहकर बाप बेटा ने मिल... - CG Sandesh

पिथौरा : मेहमान को मुर्गा नही खिलाते हो कहकर बाप बेटा ने मिलकर पत्थर डंडे से की पिटाई

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखीपाली में मेहमान को मुर्गा नही खिलाते हो बोलकर बाप बेटा मिलकर पत्थर डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हेमंत साहू ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है. 31 जुलाई 2022 को ग्राम भूरकोनी थाना तेंदूकोना से उसका फूफा मनीष कुमार साहू उसके घर में मेहमान आया था कि रात को लगभग 08.30 बजे उसके बडे पिताजी का लडका यादराम साहू उसके घर में आये और उसके फूफा मनीष कुमार साहू को मुर्गा नही खिलाते हो बोलकर गाली गालौच करने लगा तब वह घर के अंदर में गाली गलौच मत करो बाहर में जाकर गाली गालौच करने बोला.

उसी समय उसके बडे पिताजी बुधराम साहू भी आ गया और दोनों बाप बेटा मिलकर उसके पिताजी जोतराम साहू एवं उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर पत्थर एवं लकडी का डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये मारपीट करने से उसके पिताजी के दोनो पैर एवं सिर में चोट आया था जिसे ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती है तथा उसके बांया हाथ में चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें