04 अगस्त 2022 का राशिफल - CG Sandesh

04 अगस्त 2022 का राशिफल

सम्वत :- 2079
मास :- श्रावण
तिथि :- सप्तमी
पक्ष :- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र :- चित्रा 06:48 पी एम नक्षत्र स्वामी मंगल
वार :- गुरुवार
पंचक :- नही
चन्द्र :- कन्या 06:40 ए एम
सूर्य :- कर्क
अभिजीत मुहर्त :- 12:13 पी एम से 01:07 पी एम
राहुकाल :- 02:21 पी एम से 04:03 पी एम
दिशाशूल :- दक्षिण

मेष राशि :- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज का दिन धन निवेश के लिए दिन अच्छा है।नौकरी की तलाश में हैं तो कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है।घर के भौतिक सुखों के लिए खर्च होंगे।

वृषभ राशि :- जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।दफ्तर में मेलजोल बनाए रखें।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।आज काम में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।भविष्य के लिए माता पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि की महिलाएं कार्यस्थल पर अधिक व्यस्त रहेंगी।नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में लाभ के योग बन रहे हैं।दफ्तर में किसी भी विवाद से बचकर रहना होगा।प्रेम संबंध मजबूत होंगे।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि :- आज काम के लिए योजना बनाने का सही समय है। जमीन जायदाद से जुड़ा पारिवारिक विवाद हो सकता है।व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है।समाज में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए शुभ है।विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है।कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल होंगे।किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि :- आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।जमीन या वाहन सुख संभव है।खान-पान के प्रति सतर्क रहें और सेहत का ख्याल रखें।मनोबल के बल पर अपने कार्य पूर्ण करेंगे।

तुला राशि :- यात्रा करने का मौका मिले तो उसे गवाएं नहीं। भाई-बंधुओं से लाभ हो सकता है।नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग बन रहे हैं।वैवाहिक जीवन में तनाव के बावजूद प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक राशि :- घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।वाहन चलाते समय सावधान रहें। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।काम में लाभ होगा।किसी मित्र से मुलाकात का मौका मिल सकता है।

धनु राशि :- दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।अपनी वाणी पर नियंत्रण न खोएं नहीं तो किसी से झगड़ा हो सकता है।धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।आज शुभ रंग सफेद।

मकर राशि :- साझेदारी में व्यापार करते हैं तो संभल कर रहें।प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खानपान की गलत आदतों को सुधारें।धन खर्च बढ़ सकता है।मन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकते हैं।

कुंभ राशि :- आज के दिन की गई कड़ी मेहनत आगे लाभ दिला सकती है।व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।वस्त्र और आभूषण पर खर्च होंगे।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।आज के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।

मीन राशि :- प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।सेहत का ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों पर दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है।विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें