छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश की संभावना  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश की सम्भावना बनी हुई है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सिस्टम बनने लगा है. जिसका असर 4 अगस्त के बाद देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती घेरा पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाके में विस्तारित है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है. सिस्टम सक्रीय होने की वजह से प्रदेश के काफी हिस्सो में बारिश की संभावना बन रही है. आने वाले समय में बारिश की स्थिति में भी सुधार होगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें