
05 अगस्त 2022 का राशिफल
सम्वत :- 2079
मास :- श्रावण
तिथि :- अष्टमी
पक्ष :- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र :- स्वाति 06:37 पी एम नक्षत्र स्वामी राहु
वार :- शुक्रवार
पंचक :- नही
चन्द्र :- तुला
सूर्य :- कर्क
अभिजीत मुहर्त :- 12:13 पी एम से 01:07 पी एम
राहुकाल :- 10:59 ए एम से 12:40 पी एम
दिशाशूल :- पश्चिम
मेष राशि :- सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन संबंधी मामलों को निपटाने में अधिक समय बीतेगा।
वृषभ राशि :- अत्यधिक चिंता के कारण तनाव में आ सकते हैं। घरेलू उपकरणों को खरीदने के लिए धन खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। दफ्तर में काम की गति तेज रहेगी।
मिथुन राशि :- कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। व्यवसाय में आमदनी बढ़ेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। भाई-बंधुओं से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस के काम से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि :- धार्मिक कार्यों में संलग्न होने का मौका मिलेगा। धैर्य से काम पूरा करें। कोर्ट-कचहरी के मामले निपट सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें।
सिंह राशि :- पारिवारिक रिश्तो को लेकर सावधान रहें। शाम के समय किसी को पैसे उधार देने से बचें। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है।
कन्या राशि :- आज के दिन क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखने में भलाई है। आज के दिन विभिन्न स्रोतों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला राशि :- तुला राशि के लोगों को आज के दिन पैसों से जुड़ा बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। घर की सजावट के सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मां दुर्गा की उपासना करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि :- नौकरी और व्यवसाय के मामले में आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें। रचनात्मक कार्यों में लाभ मिलेगा।
मकर राशि :- खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। दफ्तर के कार्यों में मेहनत करेंगे जिससे आगे चलकर लाभ होगा।
कुंभ राशि :- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम में गलतियां निकालने से पीछे नहीं हटेंगे। वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। माता के साथ तालमेल बढ़ेगा। आज के दिन भगवान गणेश को पीले फूल अर्पित करना शुभ होगा।
मीन राशि :- सेहत की दृष्टि से आज का दिन सही रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। दोस्तों के साथ हंसी मजाक में समय बीतेगा। आज के लिए शुभ रंग लाल है।