महासमुंद जिले में अब तक 570.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद जिले में अब तक 570.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 570.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 797.0 मिलीमीटर, बसना में 626.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 559.2 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड में 468.8 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 403.1 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 05 अगस्त को 5.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 9.0 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 6.4 मिलीमीटर, बसना तहसील में 5.4 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 5.1 एवं महासमुंद तहसील में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें