महासमुंद : कलेक्टर के हाथों मिली मोटराईज्ड ट्राई साइकिल और त... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर के हाथों मिली मोटराईज्ड ट्राई साइकिल और तिरंगा

आज का दिन दिव्यांग राम ध्रुव के लिए रहा खुशमयी

कलेक्टर के हाथों मिली मोटराईज्ड ट्राई साइकिल और तिरंगा

अब रोजी-रोटी कमाने में होगी आसानी

महासमुंद :आज शुक्रवार के दिन राम ध्रुव खुशमयी रहा। उन्होंने कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के हाथों मोटराईज्ड ट्राई साइकिल और स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत ‘‘हमर तिरंगा’’ अभियान  के तहत घर में फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज मिला। राम ध्रुव जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम लमकेनी के निवासी है। इसी मौके पर एस.के. दीक्षित ग्राम मचेवा महासमुंद को श्रवण यंत्र मिला। दोनों ने इसके लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
राम धु्रव ने बताया कि वे काम के सिलसिले में उत्तरप्रदेश गए थे। ट्रेन में सफर करने के दौरान दुर्घटना वश उनके दोनों पैर कट गए। उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी का भी भार आ पड़ा। वे अपनी रोजी रोटी के लिए गुब्बारे बेचने का काम करते है।

अब उन्हें बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिलने से वो अपना काम आसानी होगी। उन्होंने बताया कि "हमर तिरंगा" अभियान के तहत कलेक्टर के हाथों देश की आन-बान-शान झण्डा पाकर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। वह इस क्षण कभी भूल नहीं पायेंगे। झण्डे को वे अपने घर पूरे मान सम्मान के साथ लगायेंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्टर जनदर्शन में उन्होंने आवेदन दिया था। लेकिन उन्हंे नहीं पता इतनी जल्दी उनकी सुनवाई होगी और उन्हें बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिलेगी।
कलेक्टर ने उन्हें बताया कि ये झण्डा और इस तरीके के 25 हजार झण्डे जिले के बिहान दीदीयों द्वारा बनाए जा रहे हैं। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में "हमर तिरंगा" अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक घर-घर फहराएं जायेंगे। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह और विजय कुमार सिन्हा मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें