कॉलेज जाने के लिए निकले छात्र की पेड़ पर लटकते मिली लाश - CG Sandesh

कॉलेज जाने के लिए निकले छात्र की पेड़ पर लटकते मिली लाश

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को एक छात्र की लाश पेड़ पर लटकती मिली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कॉलेज जाने के लिए बाइक पर रायपुर से अभनपुर निकला था. इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. चरवाहे पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे तभी उन्हें पेड़ पर शव को लटकते दिखा. इसकी सुचना पुलिस को दी गयी.

युवक का शव बाबाकूपि जंगल के पास फांसी से लटका हुआ म.ला। इस पर चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी. बात गांव में फैली और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई.

युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22) बताया जा रहा है. वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र था. रोज की तरह नंद किशोर शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा. इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ था. हंसी-खुशी रहता था. उसका किसी से विवाद भी नहीं था.

युवक ने खुदकुशी की है हत्या कर लटकाया गया है, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें