news-details

महासमुंद : पिता को बचाने गये पुत्र की कलाई को दांत से काटा

महासमुन्द थाना क्षेत्र के रावण भाठा में स्थित सितला तलाब के पास पिता से मारपीट कर रहे बदमाशो को छुड़ाने गए पुत्र की कलाई को दांत  से काटने का मामला सामने आया है.                                                                                                                                      
चमन ढीमर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 15 गौरा चौक पुराना रावण भाठा महासमुन्द का निवासी है। मछली बेचने का काम करता है कि उसके पिता जगत राम धीमर सीतला तलाब महामाया तलाब का रखवाली करता है कि 06 अगस्त 2022 को घर में मेहमान आने से बुलाने के लिए करीब 05 बजे शाम को गया था, सितला तालाब के पार में महामाया पारा का लड़का नंदू , एक लड़के के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट हो रहे थे जिसे वह बीच बचाव करने लगा तो नंदू उसके दाहिने हाथ के कलाई को अपने दांत से काट दिया और भाग गया जिससे उसके दांया कलाई में खून निकल रहा है। घटना को कुलेश्वर धीवर, राजू ध्रुव देखे है ।324-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें