कोमाखान : चोर समझकर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की डंडे से पि... - CG Sandesh

कोमाखान : चोर समझकर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की डंडे से पिटाई

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बोईरगांव में चोर समझकर मानसिक रूप से युवक की डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है .

तिलक साहू ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है । उसका मंझला पुत्र मिथलेश साहू उम्र 30 वर्ष का है कक्षा 12 वी तक पढ़ा लिखा है जिसका मानसिक स्थिति ठीक नही है जिनका ईलाज मनोरोग विशेषज्ञ के पास करवाया है लेकिन ठीक नही हुआ है । मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण वह गांव व आसपास के गांव में घुमते हुये ईधर-उधर चला जाता है ।

04 अगस्त 2022 को उसके गांव का नेतराम साहू सुबह 11:00 बजे फोन कर उसे बताया कि उसका पुत्र मिथलेस साहू घुमते हुये ग्राम बोईरगांव आ गया है बोईरगांव के लोग चोर समझ कर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये डण्डा से मारपीट कर रहा है कि सूचना पाकर ग्राम बोईरगांव आकर देखा तो उसका पुत्र मिथलेश साहू रंगमंच पर लेटा हुआ था वह दर्द से कराह रहा था उसके शरीर को चेक करने पर शरीर व पीठ पर डण्डा का निशान बना हुआ था तब वह उसे अपने साथ लेकर अपने घर गया ।

रात्रि 07:00 बजे घटना की सूचना डायल 112 पुलिस वाहन में देने पर, डायल 112 के घर पहुंचने पर उसके पुत्र को थाना कोमाखान लेकर गये जहां से ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बागबाहरा लेकर गया । अपने पुत्र मिथलेश साहू का प्राईवेट ईलाज करवा रहा है । फिर नेतराम साहू से पुछने पर बताया कि उसके पुत्र मिथलेश साहू को बोईरगांव के यशवंत यादव, मिन्ताराम साहू, रेवा राम साहू व गांव के अन्य लोग गाली गलौज करते हुये डण्डा से मारपीट कर रहा था । घटना को उसके गांव के रामबाई ठाकुर, हरकराम ठाकुर व बोईरगांव के लोग देखे व सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें