बागबाहरा : गाली गलोच करने से मना करने पर की धारदार वस्तु से ... - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली गलोच करने से मना करने पर की धारदार वस्तु से मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास, पोटरपारा में गाली गलोच करने से मना करने पर की धारदार वस्तु से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विजय तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 12 मण्डीपारा बागबाहरा में रामबली गुप्ता के घर किराये के मकान में अपने परिवार सहित रहता है । राज मिस्त्री का काम करता है। 08 अगस्त 2022 के रात्रि 09:30 बजे उसकी पत्नी दुर्गा बाई को सुकालुदास का छोटा भाई अंशुदास मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था, तब उसके द्वारा गाली गुप्तार करने से मना किया तब अंशु दास आवेश में आकर अपने हाथ में रखें धारदार जैसा वस्तु से उसे मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया।

मारपीट करने से उसके बांये चेहरा, बांया आंख और बांये कान के बीच एवं बांये हाथ के कलाई के ऊपर चोट लगा है। घटना को उसकी पत्नी दुर्गा बाई और गोविन्द देखें सुने है एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें