news-details

नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा दिया जा रहा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश

नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ एंव युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चालये जा रहे नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी चन्द्र भूषण चौबे के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

आजादी का 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल, विजयी युवती मंडल अध्यक्षा रीना चौहान स्वयंसेवक के द्वारा युवा मंडल विकास अभियान के तहत गांव - गांव जाकर युवा मंडल निर्माण कर स्वामी विवेकानंद जी की मार्गदर्शिका, एवं विवेकानंद जी की शक्तिदायी विचार पुस्तिका देकर हर घर तिरंगा का स्टीकर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपका कर हर घर तिरंगा फहराने का प्रचार - प्रसार किया जा रहा है। यह अभियान 8 अगस्त से 15 तक चलने वाले हर घर तिरंगा आइकोनिक सप्ताह के अंतर्गत लैलूंगा के स्वयंसेवको ने बहुत ही प्रकृति प्राचीन दर्शनीय स्थल कुर्रा गुफा के अंदर जाकर तिरंगा फहराया। 

नेहरू युवा केन्द्र युवा मंडल विकास अभियान के तहत युवा मंडल निर्माण किया जा रहा है। और आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा हर गांव तिरंगा का संदेश दिया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हुआ था। भारत को आजाद हुए 15 अगस्त 2022 को 75 वर्ष पूर्ण हो जायेगा।जिसमें सरकार द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान घर -घर जाकर तिरंगा फहराया जा रहा है।

लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों जागरूक करते हुए कहा कि हमें गर्व हैं कि हम भारत की पवित्र स्थल में जन्म लिए तिरंगा झंडा हमारे भारत की शान है। इसलिए आप सभी लोगों इस 15 अगस्त को अपने - अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी की 75 वीं अमृत महोत्सव मनाए।




अन्य सम्बंधित खबरें