संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण - CG Sandesh

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर मिनी स्टेडियम महासमंुद में ध्वजारोहण करेंगे। चंद्राकर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से आज बुधवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें