छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, खतरे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, अलर्ट जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में लगातार झमाझम बारिश से लोग बेहाल हैं। दुर्ग जिले में बारिश का 10 सालों का रिकॉर्ड टूटता नज़र आया। साथ ही दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से दुर्ग संभाग में शिवनाथ नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

शिवनाथ नदी के किनारे बसे बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवनाथ पर बने महमरा एनीकट से 8 फीट से भी ऊपर पानी बह रहा है।

दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे में 127 MM बारिश का स्तर बढ़ा। शिवनाथ नदी में तीन बांधो से लगातार 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से नदी का जल स्तर और बढ़ेगा और नदी के किनारे बसे गांव बाढ़ में डूब सकते है जिसको देखते हुवे प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग ने नदी का जलस्तर और भी बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।

 जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेश पांडे ने बताया कि जिले में हो रही बारिश के बाद शिवनाथ नदी में केचमेंट एरिया एवं तीन बैराज से लगातार 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गई हैं। नदी के जल स्तर में और भी अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें